गौ सेवा में लगे राष्ट्रीय बजरंग दल केवलारी के कार्यकर्ता
26 Jan 2026
रिपोर्टर --बसंत यादव
केवलारी राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त गोवंश का उपचार करा कर कामधेनु गौशाला पहुंचाया गया
दिनांक 25 जनवरी 2026 को ग्राम देवकरण टोला में एक गोवंश की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें गौ माता का एक पिछला पैर गंभीर रूप से टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही केवलारी राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी साथी तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर किराए की वाहन की व्यवस्था की गई तथा घायल गौ माता को सुरक्षित रूप से कामधेनु गौशाला पहुंचाया गया। गौशाला में गौ माता का समुचित इलाज एवं संरक्षण किया गया। वर्तमान में गौ माता की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। राष्ट्रीय बजरंग दल केवलारी अध्यक्ष ओमप्रकाश नगपुरे , केवलारी नगर मिडिया प्रभारी विकास जंघेला, प्रमोद जंघेला,साहिल जंघेला,सत्यम जंघेला,अंशुल जंघेला,नितेश जंघेला, अनिल जंघेला,हितेश जंघेला आदि राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।








