गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर संपन्न हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम राधा कृष्ण वार्ड नंबर 15 बिनेकी में
26 Jan 2026

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर संपन्न हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम राधा कृष्ण वार्ड नंबर 15 बिनेकी में
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भारत माता एवं अमर शहीदों के जयकारों से गूंज उठा नगर , केवलारी राधा कृष्ण वार्ड नं. 15 बिनेकी में हर्ष उल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मनाया गया गणतन्त्र दिवस भारत गणराज्य का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 में भारत का 77वाँ गणतन्त्र दिवस मनाया गया है। जिसमें स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बघेल जी, उपाध्यक्ष श्री बसंत यादव जी, संतोष ग्यारसिया जी, सुभाष नागोत्रा जी, निर्मल नागोत्रा जी, राजेन्द्र नाग जी, राधा कृष्ण नं.15 बिनेकी शासकीय आंगनबाड़ी के नन्हे मुन्ने बच्चे प्राथमिक शाला एवं शासकीय माध्यमिक शाला बिनेकी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा संस्कृत गीत एवं संस्कृत नृत्य प्रस्तुत शिक्षक गण एवं स्कूल अध्यक्ष बालकृष्ण विश्वकर्मा जी एवं नगर वासियों की उपस्थिति रही स्कूल परिवार की ओर से सभी नगर वासियों का मंसूरी जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।।
Advertisement
Advertisement