जसपुरा (बांदा): शुक्रवार को जसपुरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम गड़रिया स्थित सुंदर बौद्ध विहार में भारतीय समाज सेवा संगठन द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक समानता और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपने शासनकाल में पिछड़े एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि शाहूजी महाराज ने समाज में समान अवसर और सामाजिक न्याय की जो अलख जगाई थी, उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा के बड़े स्रोत हैं।
इस अवसर पर पवन कुशवाहा, दुर्गेश कुमार, राजकुमार वर्मा, अजय, राममनोहर बृज किशोर प्रजापति,सुनील कुमार , उमेश कुशवाहा ,गोपाल, ध्रुव कुमार साहू , कल्लू अनिल भारती और पिंटू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









