गंगा सागर संगम मेले में उमड़ा जनसैलाबमहाआरती, चुनरीभेंट,छप्पनभोग,दीपदान और भंडारे का हुआ आयोजन
16 Jan 2026

गंगा सागर संगम मेले में उमड़ा जनसैलाबमहाआरती, चुनरीभेंट,छप्पनभोग,दीपदान और भंडारे का हुआ आयोजन
केवलारी –मकर संक्रांति के पावन अवसर पर केवलारी के बैन गंगा सागर संगम मेला में डुबकी लगाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। युवा विचार मंच केवलारी द्वारा से अवसर पर मां बैनगंगा की पूजन, हवन, भव्य महाआरती , दीपदान , चुनरी भेंट, 56 भोग, एवं भंडारा प्रसादी इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से श्रद्धालुओं ने वैनगंगा का हवन पूजन किया गया। चुनरीभेंट और महाआरती रही आकर्षण का केन्द्र युवा विचार मंच के अध्यक्ष पंडित नवीन कृष्ण दुबे ने बताया कि यह आयोजन वर्ष 2015 से प्रारंभ किया गया है और यह 2026 का आयोजन 12 वाँ आयोजन है। मां बैनगंगा की महाआरती कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि मां बैनगंगा की कृपा से क्षेत्र में सुख- शांति बनी रहे , हमारा सिवनी जिला खुशहाल हो, दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे । इस आयोजन में 14 जनवरी को शाम 5:30 बजे मां बैनगंगा की महाआरती सम्पन्न हुई एवं 15 जनवरी को प्रातः काल से ही मां बैनगंगा की पूजन, हवन, चुनरी भेंट, 56 भोग, महाआरती, दीपदान एवं भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें भव्य चुनरी भेंट और मां वैनगंगा की भव्य दिव्य महाआरती आयोजन आकर्षण के केन्द्र रही।