खातेगाँव में 22 टॉपर्स छात्रों को मिली स्कूटी — विधायक आशीष शर्मा जी के नेतृत्व में हुआ वितरण
11 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगाँव | सांदीपनिय स्कूल खातेगाँव के 22 टॉपर्स छात्र-छात्राओं को विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में स्कूटी का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। स्कूटी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने योजना का लाभ पाकर मध्यप्रदेश सरकार एवं विधायक आशीष शर्मा का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की योजनाएं न केवल विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करती हैं बल्कि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं।








