खातेगाँव–नेमावर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध मदिरा संग्रहण व विक्रय पर 12 प्रकरण दर्ज
25 Dec 2025

खातेगाँव–नेमावर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
खातेगाँव/देवास — कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने खातेगाँव–नेमावर क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा के विरुद्ध 12 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान 85 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं लगभग 1900 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। सभी प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए हैं। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख 7 हजार रुपये आँका गया है। इस कार्रवाई में खातेगाँव उप निरीक्षक पूजा गेहलोत, आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव एवं कैलाश जामोद, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम एवं दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक शंकरलाल परते, विकास, निहाल, निकिता परमार, राजेश जोशी, विकास गौतम, अरविंद जिनवाल, सैनिक संतोष कटारे, अनिल चौहान एवं अनिल अकोड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Advertisement
Advertisement