क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र लहारपुर द्वारा वित्तीय साक्षरता कैम्प आयोजितमुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
06 May 2026
Reporter- Ashok Kumar
क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र लहारपुर द्वारा वित्तीय साक्षरता कैम्प आयोजित
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
सीतापुर (लहारपुर ब्लॉक):
क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र लहारपुर के अंतर्गत ब्लॉक लहारपुर के सीतापुर गांव में ग्रामीणों के बीच वित्तीय साक्षरता कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन एवं वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
कैम्प के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित कई महत्वपूर्ण विषयों जैसे — मनी म्यूल, CKYC, री-केवाईसी, डिजिटल अरेस्ट, फ्रॉड कॉल, OTP सुरक्षा एवं बैंकिंग ग्राहकों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को डिजिटल फ्रॉड से बचने के आसान एवं प्रभावी उपाय भी समझाए गए।
विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को सुरक्षित बैंकिंग अपनाने, समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराने तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे कैम्प सफल एवं प्रभावी रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
• तहसीलदार – मनीष त्रिपाठी
• उपजिलाधिकारी – दामिनी दास
• खंड विकास अधिकारी – धीरेन्द्र कुमार
• सहायक विकास अधिकारी – वीरेंद्र कुमार
• लेखपाल – मानवेंद्र वर्मा
• ग्राम प्रधान – रेशमा
विशेष सहभागिता:
• केंद्र प्रबंधक – अदनान अहमद
• क्षेत्र समन्वयक – मोहन लाल (क्रिसिल फाउंडेशन, सीतापुर)
Advertisement









