कोढ़ा के गेरा बाड़ी जुराबगंज में अषटजाम एवं भोज का आयोजन , मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह हुए शामिल
03 Feb 2026

कोढ़ा के गेरा बाड़ी जुराबगंज में अषटजाम एवं भोज का आयोजन
कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेरा बाड़ी जुराबगंज निवासी आदरणीय रोनित भाई के आवास पर आयोजित अषटजाम एवं भंडारा (भोज) कार्यक्रम में नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने शिरकत की। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। अषटजाम के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित भोज में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, शांति और संस्कार को मजबूत करते हैं। उन्होंने जनता के सुख-दुख में सदैव साथ रहने की बात भी कही। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Advertisement
Advertisement