केवलारी राष्ट्रीय बजरंग दल ने साफा गोवंश को लेकर सीएमओ नगर परिषद के नाम ज्ञापन
21 Jan 2026

केवलारी राष्ट्रीय बजरंग दल ने

केवलारी में निराश्रित गोवंश पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि गोवंश के संरक्षण की व्यवस्था की जाए। किसानों की फसलों को नुकसान और सड़क पर घूम रहे गोवंश से बढ़ती मौतों के कारण संगठन ने 7 दिन में व्यवस्थाएं नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी। गौशाला होने के बावजूद निराश्रित गोवंश पशु दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। पशु किसानों की फसलों को भी चौपट कर रहे हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल ने नगर परिषद केवलारी COM को ज्ञापन सौंप कर गोवंश पशुओं के संरक्षण की व्यवस्था कराने की मांग की है। 7 दिन में व्यवस्था नहीं किए जाने पर संगठन ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता नगर परिषद केवलारी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन CMO नगर परिषद केवलारी को सौंपा। इसमें कहा गया कि सरकार निराश्रित गोवंश को लेकर बेहद गंभीर है। इसके लिए मोटा बजट भी खर्च किया जा रहा है। इसके बावजूद नगर परिषद क्षेत्र में गोवंश बड़ी तादाद में सड़कों पर घूम रहे हैं।इससे उनकी हत्या की घटनाएं भी बढ़ गई है। सड़कों पर बैठे निराश्रित गोवंश पशुओं के दुर्घटना का कारण बनने से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। गांव में घूमने वाले यहां गोवंश पशु किसानों की फसलों को भी नष्ट कर रहे हैं जिसको लेकर वह परेशान है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने नगरपरिषद क्षेत्र में घूम रहे गोवंश पशुओं को पड़कर गौशाला में संरक्षित कराने की मांग की। गौशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर पशुओं के लिए चारे पानी और चिकित्सा की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही गौ पालको को प्रशासन स्तर से जागरूक करके मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत 50 रुपए प्रतिदिन लाभ दिलाने की मांग भी रखी। कार्यकर्ताओं ने 7 दिन में मांगे पूरी न होने पर जन आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, जिला सह मंत्री आशीष जंघेला, जिला मीडिया प्रभारी बसंत यादव, ब्लॉक महामंत्री सुरेश जंघेला , ब्लॉक महामंत्री शिवम सिगरहा, सरदार दास, हेमंत पाठक, और ब्लॉक मीडिया प्रभारी विकास जंघेल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement