बहराइच 14 जून। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के संकल्प तथा अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री दिनेश प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करते हुए कहा कि मा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के लिए उपलब्धियों के वर्ष रहे है।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मा. प्रधानमंत्री जी व मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के करिश्माई नेतृत्व में देश व प्रदेश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति का विकास हो रहा है। जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क राशन वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समाज के गरीब, असहाय व्यक्तियों व किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है। आज जहां देश की सीमाएं सुरक्षित हैं वहीं देश के कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन गया है।
इस अवसर पर सांसद बहराइच डॉ. आन्नद कुमार गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा के राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीआरओ सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, डीडीओ राजकुमार, डीआईओएस सर्वादानंद, बीएसए आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।









