ब्रेकिंग_न्यूज़
एजीटीएफ की बड़ी सफलता
कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा धुरकोट (मोगा, पंजाब) को अमेरिका में ICE एजेंसी ने कनाडा-यूएस बॉर्डर पर डिटेन किया है।
जग्गा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ था।
विदेश में बैठकर भारत में एक्सटॉर्शन और फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिलवा रहा था।
पंजाब में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज, वहीं राजस्थान के जोधपुर में भी कई गंभीर प्रकरण लंबित।
2017 के वासुदेव इसरानी मर्डर केस और डॉ. सुनील चंडक फायरिंग केस में भी शामिल रहा है।
एजीटीएफ (Anti Gangster Task Force) ने लगातार निगरानी रखते हुए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के समन्वय से यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी।
अब भारत प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू, जल्द ही जग्गा से गैंग नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद।
टीम एजीटीएफ के अधिकारी:
दिनेश एम. एन. (ADGP) | दीपक भार्गव (DIG) | सिद्धांत शर्मा (ASP) व अन्य सदस्य








