कलेक्टरेट कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई सुशासन दिवस की शपथ
24 Dec 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करने हेतु प्रतिवर्ष उनके जन्मदिवस 25 दिसम्बर के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जाता है। इसके तहत 24 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मानकों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याणकारी एवं जवाबदेह बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने तथा नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया








