ओलम्पिक 2036 में स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने का उदेश्य
17 Nov 2025

ओलम्पिक 2036 में स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने का उदेश्य
बरुआसागर | फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संबद्धता उत्तर-प्रदेश ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में स्कूल खेल महाकुंभ का आयोजन का शुभारंभ 17 नवंबर 2025 को फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन झरना रोड बरुआ सागर में किया गया शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा अतिथि विशिष्ट दिनेश मिश्रा संगीता अग्रवाल नीतू शर्मा , नीतू दीक्षित, रागिनी चौरसिया रानी अग्रवाल, अंजलि बिरथरे अंकित त्रिपाठी,जगत कुशवाहा अरुण मिश्रा मनोज कुशवाहा ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें स्कूल के बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं जैसे खो खो, कबड्डी,रस्साकशी,क्रिकेट फन एक्टिविटी,चेस में प्रतिभाग किया , सर्वप्रथम स्कूल के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट किया गया | इसके बाद कबड्डी बालक वर्ग में पहला मैच नगर पालिका और एल वी एम के मध्य खेला गया जिसमें नगर पालिका 35-8 से विजय रहा दूसरा मैच पंडित राम सहाय इंटर कॉलेज एमडीएचके के मध्य खेला गया जिसमें 39-4 से पंडित राम सहाय विजय रहा,तीसरा मैच नगर पालिका एवं पं रामसहाय के बीच खेला गया जिसमें 26-13 नगर पालिका विजय रहा,चौथा मैच एमडीएचके और एल वी एम के बीच खेला गया जिसमें 20-6 एमडीएचके विजय रहा कल बालक वर्ग का क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल खेला जाएगा इसी क्रम खो खो का प्रथम मैच जो MDHK और लक्ष्मी व्यायाम स्कूल(जूनियर बालिका) के मध्य खेला गया जिसमें mdhk स्कूल 2 अंक से विजेता रहा। दूसरे मैच नगर पालिका और पंडित जी पी नायक ( जूनियर बालिका ) के मध्य खेला गया जिसमें नगर पालिका 8 अंक से विजेता रहा। तीसरा मैच पंडित आई डी त्रिपाठी और ऐल वी एम( जूनियर बालक) के मध्य खेला गया जो कि पंडित आई डी त्रिपाठी ने 6 अंक से जीत लिया। चौथा मैच नगर पालिका और पायनियर ( जूनियर बालक) के मध्य खेला गया जो कि नगर पालिका ने 4 अंकों से जीत लिया। में लेमन रेस बॉयज में MDHK स्कूल के नव्यांश यादव प्रथम स्थान योगेश कुशवाहा द्वितीय स्थान नितेश यादव तृतीय स्थान पर रहे बालिका वर्ग लेमन रेस में MDHK की प्राची कुशवाहा प्रथम स्थान प्राप्त किया वही पंडित जी पी नायक की अनुवी अग्रवाल ने द्वितीय एवं अनवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वही 50 मीटर हर्डल रेस बालक वर्ग में मुन्नालाल अग्रवाल स्कूल के अभय यादव ने प्रथम,द्वितीय स्थान कृष्णा कबूतरा,तृतीय स्थान विराज ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग 50 मी हर्डल में पं जी पी नायक स्कूल की छात्रा ईशानी अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया मुन्नालाल अग्रवाल स्कूल की छात्रा स्वास्तिका श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान एवं ऋषिका वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही शेक रेस में बालक वर्ग के MDHK के अभय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग के पंडित जी पी नायक की इशानी अग्रवाल प्रथम स्थान पर रही | इस मौके पर शिवानी राय,श्वेता राय जय देवी प्रजापति,स्वाती,वीरेंद्र,देवेंद्र, प्रिंस विश्वकर्मा पूरन,अभय सिंह,अनुराग,रिमशा साक्षी,आयत,पिंकी,स्वाती यादव,अजहरुद्दीन, मोनू उपस्थित रहे |