एसएसपी बदायूं ने सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा
29 Nov 2025

एसएसपी बदायूं ने सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा
एसएसपी बदायूँ ने सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित समाचार संक्षेप (एडिटेड न्यूज़ रिपोर्ट): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 29.11.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरांत एसएसपी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी जीआरपी और सभी थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान एसएसपी द्वारा जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, वांछित/ईनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट, सम्मन-वारंट, टॉप-10 अपराधी, अवैध शस्त्र एवं मादक पदार्थों की तस्करी तथा मिशन शक्ति (फेज 5.0) जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी कार्यशैली की सराहना की गई। बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश 1. अपराध नियंत्रण हेतु थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश। 2. थानों पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक व त्वरित निस्तारण। 3. लुटेरे, चोर व पेशेवर अपराधियों की सतत निगरानी व कठोर कार्रवाई। 4. लंबित विवेचनाओं और प्राथना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण। 5. महिला एवं बच्चे से जुड़े मामलों पर अत्यंत गंभीरता एवं अपहृता की शीघ्र बरामदगी। 6. मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र तस्करी व टॉप-10 अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई। 7. सम्मन-वारंट समय से तामील एवं न्यायालय में गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। 8. गैंगस्टर एक्ट में अपराधियों की अवैध संपत्ति चिन्हित कर जब्तीकरण की प्रक्रिया तेज की जाए। 9. ऑपरेशन त्रिनेत्र 2.0 के तहत प्रमुख स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की सतत निगरानी। 10. आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए फुट पेट्रोलिंग, ड्रोन निगरानी एवं सघन चेकिंग। 11. मिशन शक्ति (फेज 5.0) के अंतर्गत जनचौपाल, हेल्पडेस्क व जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर। 12. गोकशी, जुआ-सट्टा, शराब व अवैध हथियारों पर प्रभावी रोकथाम।