(एटा) नगला धाता में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पुनीत पांडेय महाराज के आगमन से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
06 May 2026

(एटा) नगला धाता में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पुनीत पांडेय महाराज के आगमन से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
एटा राजा का रामपुर क्षेत्र के ग्राम नगला धाता में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन बुधवार को आध्यात्मिक वातावरण अपने चरम पर पहुंच गया। इस दौरान ब्रह्मदेव पीठ हनू खेड़ा के पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव पुनीत पांडेय महाराज जी का पहली बार पावन आगमन हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा माहौल बन गया। गुरुदेव के श्रीमुख से निकली श्रीमद्भागवत कथा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आया। उनकी अमृतमयी वाणी ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। प्रवचन के दौरान गुरुदेव ने समाज को महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि जिस घर में बेटी का जन्म होता है, वह अत्यंत सौभाग्यशाली होता है। उन्होंने बेटियों को लक्ष्मी का स्वरूप बताते हुए उनके सम्मान और संरक्षण पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने सभी से अपनी बहनों का हर परिस्थिति में साथ देने और उनका सम्मान करने का आह्वान किया। गुरुदेव के प्रथम आगमन पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फूल-वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बताया। इस अवसर पर राजीव चौहान, श्याम चौहान, राजू चौहान, देवराज चौहान, देशराज चौहान, दिलीप चौहान, अरविंद चौहान, रामू चौहान, राजकुमार तोमर, सत्यपाल तोमर, शिशुपाल तोमर, मुन्नू तोमर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement