15 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर किया आत्महत्या। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
05 Jan 2026

15 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर किया आत्महत्या।

एटा में एक 15 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना रविवार रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की श्यामबिहारी कॉलोनी की है। मृतका की पहचान राघवेंद्र सिंह की पुत्री खुशी (15) के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब 10 बजे खुशी ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो तुरंत वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज एटा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और शव को घर ले जाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस का कहना है कि किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है।
मृतका के पिता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने घर पर फांसी लगाई थी और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।