उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत ने आई लव मुहम्मद बैनर तले किया विरोध
20 Sep 2025

उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत  ने आई लव मुहम्मद बैनर तले किया विरोध

बीते दिनों कानपुर में आई लव मुहम्मद के बैनर प्रशासन के द्वारा हटाया गया था और कुछ मुस्लिम नौजवानों को गिरफ्तार भी किया गया था जिस की वजह से मुस्लिम समाज में रोष का माहौल है जगह जगह मुस्लिम समाज आई लव मुहम्मद के बैनर लगा रहा है 
आज जुमे की नमाज़ के बाद उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत ने रुनकता में भी आई लव मुहम्मद के बैनर तले विरोध किया उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत के पदाधिकारी आबिद कुरैशी ने कहा कि 
आई लव मुहम्मद
ये पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा लिया जाने वाला नाम है और मुहम्मद से मुहब्बत करने वालों की तादात भी दुनिया में सबसे ज़्यादा है मुहम्मद से मुहब्बत करना हमारा अधिकार है इसको हमसे कोई नहीं छीन सकता हम मुहम्मद वाले थे है और मरते दम तक रहेंगे इंशाअल्लाह और ये बात हम डंके की चोट पर बोलते है
आई लव मुहम्मद

उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत के जिला अध्यक्ष मुश्ताक कुरैशी ने कहा प्रशासन को हर काम सोच समझ कर करना चाहिए 
आई लव मुहम्मद के बैनर को हटाने वालों को मुस्लिम समाज से माफी मांगनी चाहिए और संविधान ने हमको इजाज़त दी है अगर आई लव मुहम्मद कहने या लिखने से सज़ा होती है तो हो जाए हम मरते दम तक आई लव मुहम्मद बोलते रहेंगे।
मौके पर मुन्तक़ीम कुरैशी,
आरिफ अल्वी , इरफान भाई , सलमान कुरैशी, कैफ ,सुलेमान , फैजान , अरबाज़
आदि लोग मौजूद रहे।