उज्जैन के वार्ड 4 में लोगो के घरों में घुसा पानी।।।।।।
03 Sep 2025

उज्जैन के वार्ड 4 में लोगो के घरों में घुसा पानी।।।।।।

वार्ड क्रमांक 4 अतिरिक्त विश्व बैंक हाउसिंग बोर्ड sc st कालोनी चिंतामण नगर के पीछे के रहवासियों का बारिश के दिनों में खाना पीना रहना सब हराम हो गया है लोगो के घरों में पानी घुसने लगा है रहवासियों ने बताया की यह कालोनी पूर्णत वेलिड है हमारे घरों के नक़्शे नामतरण noc सब कंप्लीट है हम इसका दो जगह टैक्स भरते है पहला हाउसिंग बोर्ड और दूसरा नगर निगम में रहवासियों का कहना है की इतने साल से हम टैक्स भर रहे है ना तो हमारी कालोनी में अभी तक नाली बनी नहीं कचरे की गाड़ी भी नहीं आती है और खास बात तो यह है की हाउसिंग बोर्ड अधिकारियों ने इस कालोनी के नाम पर नाला बनाने का पैसा मंजूर करवा लिया और काम एक साल से अधूरा पड़ा है और तो और इस कालोनी में छेत्र की अन्य कालोनियो का पानी भी निगम द्वारा इस कालोनी में मिला दिया गया है रहवासियों का कहना है की हमने यहां के bip पार्षद बबीता घन श्याम गोड़ को वोट इसलिए नहीं दिए की हमे इतना परेशान होना पड़े जब रहवासियों ने इसकी सिखायत पार्षद महोदय से की तो उनका कहना है की ये काम हमारा नहीं है हाउसिंग बोर्ड जाओ वहा रहवासी गए तो हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी बोलते है नगर निगम जाओ पार्षद को शिकायत करो रहवासी परेशान होकर वापिस आगये रहवासियों का कहना है की हमारी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो पार्षद के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे और चक्का जाम करेंगे जिसकी पूरी जवाबदारी पार्षद की रहेगी ????????