आलमपुर के समीपवर्ती ग्राम खूजा खेरे में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया शनि देव महाराज का जन्म दिवस
16 May 2026

आलमपुर के समीपवर्ती ग्राम खूजा खेरे में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया शनि देव महाराज का जन्म दिवस
आलमपुर के समीपवर्ती ग्राम खूजा खेरे की माता विंध्यवासिनी के प्रांगण में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया शनि देव का जन्मोत्सव, उमड़ा जनसैलाब आस पास के सभी गांव के लोगों ने बद चढ़ कर हिस्सा लिया जैसे कि चांदनी,सोहन परा, रतनपुरा , कुरगांव आदि गांव के लोग आए और सभी गांव के कन्या भोज भी हुए ग्राम खूजा में न्याय के देवता भगवान शनि देव का जन्मोत्सव शनिवार को बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्थानीय शनि मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया।
Advertisement
Advertisement