12 मई 2026 CRISIL Foundation, नाबार्ड मनी वाइज एवं Reserve Bank of India जनपद Sitapur में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया गया।
12 May 2026

 12 मई 2026 CRISIL Foundation, नाबार्ड मनी वाइज एवं Reserve Bank of India जनपद Sitapur में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 12 मई 2026, दिन मंगलवार को CRISIL Foundation, नाबार्ड मनी वाइज एवं Reserve Bank of India के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मकनपुर, विकास खंड सकरन, तहसील लहरपुर, जनपद Sitapur में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी (S.D.M.) श्रीमती धामिनी एम. दास जी, नायब तहसीलदार श्री अशोक यादव जी, खंड विकास अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह जी, लेखपाल श्री आलोक श्रीवास्तव जी तथा ग्राम प्रधान श्री शुभम श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। जन चौपाल के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया एवं उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। विशेष रूप से बैंक संबंधी समस्याओं का समाधान CRISIL Foundation के एरिया मैनेजर श्री कृष्ण कुमार जी के दिशा-निर्देशन में सेंटर मैनेजर श्री अदनान अहमद एवं एफ.सी. हरगांव मोहन लाल द्वारा कराया गया तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएमएसबीवाई, पीएमएसजेजेवाई, बैंकिंग लोकपाल, बैंकिंग ग्राहक अधिकार एवं केवाईसी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे तथा जन चौपाल के सफल आयोजन की सराहना की गई। केंद्र प्रबंधक अदनान अहमद सीएफएल लहरपुर, सीतापुर

Advertisement
Advertisement