अवैध रोड वसूली और महुआ शराब की कमीशनखोरी से वर्दी की छवि कर रहे धूमिल
01 Sep 2025

अवैध रोड वसूली और महुआ शराब की कमीशनखोरी से वर्दी की छवि कर रहे धूमिल

कोरबा /पाली:-* पाली थाना के पुलिस का कार्यप्रणाली किसी से छुपा नही रह गया है। कभी अंधेरे रात में हेलमेट चकिंग के नाम पर तो कभी सुबह सुबह अल्कोहल जांच के नाम पर यूं वाहन रुकवाते है जैसे इन्होंने बिल्कुल एनएच हाइवे का लाइसेंस ले लिया हो। वहीं पाली पुलिस की मजेदार कहानी बताते लाजिमी न होगा कि पाली थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अशोक खांडेकर एवं आरक्षक अनिल कुमार कुर्रे की हिमाकत इस कदर बढ़ी है कि किसी भी अधिकारी और पत्रकार की गाड़ी रोककर पैसों की मांग आम बात है। सहायक उप निरीक्षक साहब का तो स्पष्ट कहना रहता है कि मैं किसी के बाप का नौकर नही,,,यहां तक कि एसपी का भी नौकर या गुलाम नही, वहीं आरक्षक साहब का जलवा ही निराला है, वे तो सीधे पुलिस की वीवीआइपी जीप में घूमते है और एसपी तो क्या आईजी के पॉवर को भी फेल कर देते है। कई मामले पर जिले से समझदार और संवेदनशील मुखिया ने जिले के पुलिसिंग व्यवस्था पर कस कर लगाम कसी है और बिल्कुल पुलिस की मनमानीं बर्दाश्त के बाहर होने पर हंटर लगाने का काम कर रही है लेकिन पाली थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अशोक खांडेकर और आरक्षक अनिल कुमार कुर्रे ने इस थाना का नाक कटाकर रख दिया है। कभी आईपीएस साहब पूछे तो ये बोलेंगे की दुश्मनी में सब छप रहा है लेकिन आईपीएस साहब यदि पीड़ित लोगों से संपर्क करें तो ऐसे ऐसे महुआ और गांजा के दिलदार की नजरें फटे के फटे रह जाएगी।