अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विषेश अभियान
24 May 2026

अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विषेश अभियान
जिला संवाददाता अभय द्विवेदी रायबरेली में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में गठित टास्क फोर्स ने बीती रात बछरावां, लालगंज और डलमऊ क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। सघन जांच और चेकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री के परिवहन में शामिल 28 वाहनों को सीज़ किया गया। अभियान में प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ ने कहा कि जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।