अमनौर विधानसभा क्षेत्र के मोलनापुर में कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर
23 Sep 2025

अमनौर विधानसभा क्षेत्र के मोलनापुर में कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

अमनौर विधानसभा क्षेत्र के परसा प्रखंड अंतर्गत भेल्दी थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में समाज और कार्यकर्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। लगातार समाज के बीच संवाद कायम करने की श्रृंखला में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव श्री ओमप्रकाश पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता का विश्वास है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांव-गांव जाकर समाज के बीच पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष (सारण) श्री गौतम साहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष (आईटी सेल) गोविन्दा भोजपुरियां, अमनौर प्रखंड अध्यक्ष संजय राम, अमनौर प्रखंड उपाध्यक्ष दरोगा माझी, परसा प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत साहनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजदेव माझी, शंकर महतो, गोपाल महतो और लालू महतो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी, समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि जनता का विश्वास जीतने के लिए उनके बीच लगातार संवाद और सहयोग जरूरी है। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक बैठक में हिस्सा लिया और विभिन्न स्थानीय समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा। नेताओं ने आश्वासन दिया कि गांव-गांव की आवाज को पार्टी मंच तक पहुंचाया जाएगा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। इस बैठक के साथ ही कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अमनौर विधानसभा क्षेत्र में संगठन की पकड़ और मजबूत करेंगे और आने वाले समय में जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करेंगे।