अज्ञात कारणों से बिजली के पोल में लगी आग
22 May 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के गणेश नगर स्थित संत कबीर हॉस्पिटल के पास बिजली के खंभे में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बिजली के तार और खंभा धू-धू कर जलने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने विद्युत आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। जांच जारी हैं








