अखिलेश यादव के दीपावली बयान पर भड़के शान्तनु राजपूत, कहा- हिंदू समाज का अपमान
19 Oct 2025

अखिलेश यादव के दीपावली बयान पर भड़के शान्तनु राजपूत, कहा- हिंदू समाज का अपमान

अखिलेश यादव के बयान पर भड़के शान्तनु राजपूत (युवा जिला अध्यक्ष, छत्रपति शिवाजी सेना) छत्रपति शिवाजी सेना के युवा जिला अध्यक्ष शान्तनु राजपूत ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दीपावली में दीये जलाना पैसे की बर्बादी है, क्रिसमस से सीख लेनी चाहिए। शान्तनु राजपूत ने कहा — "अखिलेश यादव अब दीपावली को पैसे की बर्बादी बता रहे हैं। हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार पर सवाल उठाना उनकी मानसिकता दर्शाता है। अगर इतनी ही हमदर्दी है तो वही उपदेश बकरीद पर भी दें — कहें कि बकरा मत काटो, जानवरों की बलि मत दो।" उन्होंने आगे कहा — "दीपावली भारत की आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। इसे पैसे की बर्बादी बताना हिंदू समाज का अपमान है। जनता ऐसे बयानों का जवाब दीपावली की रोशनी से देगी।" शान्तनु राजपूत ने साफ कहा — "जो दीपावली की आस्था नहीं समझते, उन्हें भारत की संस्कृति पर बोलने का कोई हक नहीं।"

Advertisement
Advertisement