अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के हिंदू हृदय सम्राट डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी 22 तारीख को सिवनी में हिंदू गर्जना
19 Nov 2025

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के हिंदू हृदय सम्राट डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी 22 तारीख को सिवनी में हिंदू गर्जना
सिवनी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता हिंदू हृदय सम्राट हिंदुओं के लिए सदैव सजग और सतर्कता से कार्य करते हुए हरदम हिंदुओं की चिंता करने वाले डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी का शिव की नगरी सिवनी में दिनांक 21 नवंबर दिन शुक्रवार को रात्रि 8:00 बजे नगर आगमन हो रहा है डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा ,चौरई होते हुए सिवनी की सीमा पर प्रवेश करेंगे जहां सकल हिंदू समाज के द्वारा एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल , राष्ट्रीय किसान परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह आतिशबाजी ,ढोल नगाड़े के साथ तथा पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया जाएगा रात्रि विश्राम सिवनी में ही होगा 22 तारीख दिन शनिवार को कार्यकर्ताओं से पारिवारिक भेंट उपरांत दोपहर बाद 2:00 बजे से राशि लान बारापत्थर सिवनी में डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी जनसभा को संबोधित करेंगे उक्त कार्यक्रम में पहुंचने की अपील राष्ट्रीय बजरंग दलके महाकौशल प्रान्त के कार्यकारी अध्यक्ष स्वराजसिंह बघेल जी के द्वारा की गई है उक्त कार्यक्रम में व्यायाम शाला संचालक सभी मठ मंदिरों के संचालक तथा सनातन हिंदू समाज से आस्था रखने वाले लोगों से उपस्थित की अपील की जाती है आप सभी संपूर्ण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है
Advertisement
Advertisement